फिरोज खान, चदंशेखर आजाद नगर बालक हायर सेकडंरी स्कूल में तीन दिवसीय कार्यक्रम में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर डांस, नृत्य व नाटक में भाग लिया। दिनभर चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में अन्य शासकीव व अशासकीय स्कूल के छात्र छात्राओं ने बालक हायर सेकंडरी के बालक बालिकाओं के नृत्य व डांस का बहुत आंनद लिया। गुरूवार को होगा इनाम वितरण, यह रहेंगे मौजूद- चशे आजाद नगर की शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में गुरूवार को खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुए रिकार्ड, डांस, युगल डांस, नृत्य व नाटक का इनाम वितरण किया जाएगा। प्रभारी प्राचार्य निलेश शाह ने बताया कि एसडीएम किरण अंजना सोंडवा सहायक आयुक्त मीना मंडलोई के हाथ मंच से छात्र-छात्राओं को इनाम वितरण किया जाएगा। Post navigation नारायण अरोड़ा ने कन्या स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कृत कर दी प्रतिभाशाली विद्यार्थी बनने की सीख CAA तथा NRC के विरोध में मुस्लिम तथा बोहरा जमात ने रैली निकाली