फिरोज खान
चंद्रशेखर आजाद नगर कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन पर पुरस्कार वितरण में पहुंचे मुख्य अतिथि नारायण अरोडा ने संबोधित करते हुये छात्राओ से कहा कि आप लोगो ने खेल कुद व डांस मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया उन्हें बधाई। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन छात्राओ ने सभी प्रतियोगिता में भाग लिया ओर वह मंच तक नहीं पहुंच पाये उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। वो भी बधाई के प्रात्र हे ।

खंडशिक्षा अधिकारी ने कहा

खंड शिक्षा अधिकारी डूंगरसिंह सोलंकी ने कहा कि कन्या हायर सेकंडरी स्कूल ने परीक्षा परिणाम में प्रदेश में आठवा स्थान हासिल किया। बोर्ड परीक्षा अगले माह होने वाली है, जिस तरस आप ने खेल व नृत्य मे हिस्सा लेकर स्थान प्राप्त किया। इसी तरह आप लोग पढाई मे भी आज से लग जाये ओर जिले मे नही प्रदेश में टॉप स्थान प्राप्त हासिल करे।

प्राचार्य ने कहा इनाम जीते अब पढ़ाई में लग जाए-

प्राचार्य विनोद कुमार कोरी ने अतिथियों का आभार मानते हुए कहा कि जिन छात्रों ने भाग लेकर प्रमाण पत्र व इनाम जीते है। इस तरह हर कलाश में प्रथम हाने को लेकर पढ़ाई में मन लगाए। इस अवसर पर कांग्रेस युवा नेता सलमान खान बाबा, शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *