झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- क्षेत्र में शुक्रवार शाम के बाद तेज आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई जो लगभग एक घंटे तक जारी रही, जिससे क्षेत्र के बोडायता में बिजली गिरने से एक भैंस की मृत्यु हो गई। इसके साथ ही रायपुरिया सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी बारिश हुई, करडावद में भी आधे घंटे तेज बारिश हुई. बारिश के कारण फसलों को नुकसान की संभावनाएं लगाई जा रही है, क्योंकि सोयाबीन की कटिंग जिन किसानों ने प्रारंभ कर दी है. उन्हे नुकसान हो सकता है। Post navigation मां की आराधना में डूबा वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुटतालाब परेशान किसानों ने निरीक्षण करने आए प्रमुख सचिवों को बताई नहर की समस्या