नानपुर से जितेंद्र वाणी

अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत कल रात में खण्डवा बड़ोदा रोड जामोद पेट्रोल पंप के आगे हंड्रेड डायल और स्कॉर्पियो की भिड़ंत दोनों वाहन है पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह 4:00 बजे बारात से खट्टाली  आ रही स्कार्पियो व नानपुर थाने की हंड्रेड डायल की भिड़ंत हो गई।

भिड़त के समय दोनों वाहन बहुत दूर तक घसीटते हुए गये व दोनों वाहनों के अगले टायर फुट गये। सुबह ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुचे तो सभी के होश उड़ गए ऐसी घटना दिखाई दी ल। यह दुर्घटना कई सवालों को जन्म दे रही है जैसे इस हंड्रेड डायल में कोई पुलिस जवान नही था और कहा जा रही थी। यह दुर्घटना होते ही इस हंड्रेड डायल को फूटे हुए टायर में क्यो थाने पर ले आये  जब कि सामने वाला वाहन पूरी तरह राईट साईट पर था। बारात से आ रही यह गाड़ी में लगभग सात सवारी थी जो चोर बावड़ी से खट्टाली आ रहे थे । जिसमें हंड्रेड डायल के ड्राइवर को मामूली सी चोट आई है। नानपुर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया वह जांच में कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *