सलमान शेख / लोकेंद्र चाणौदिया @ पेटलावद / बामनिया

झाबुआ जिले के पेटलावद थाना अंतर्गत बामनिया मे कल हुऐ गोलीकांड मे एक महिला की हत्या के मामले मे अब खुलासा हुआ है कि हत्यारे ने 32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल इस वारदात को अंजाम देने मे किया है ..पुलिस को घटनास्थल पर कुल चार कारतूस बरामद हुऐ है जिनमे एक जिंदा कारतूस है ओर एक डेमेज कारतूस है ओर दो चलाए हुऐ कारतूस है .. इससे साफ पता चलता है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने मे काफी हडबडी मे रहा होगा .. तभी वह चार प्रयासो मे से दो मे असफल रहा.. हमारे सूत्र बताते है कि पुलिस प्रारंभिक जांच मे इस नतीजे पर पहुंची है कि महिला किचन मे अकेली थी ओर आरोपी को इस बात की जानकारी थी ओर उसने आकर फायर किया तो गोली महिला के बायें कंधे पर लगी .. इस दौरान मृतक महिला नर्मदा ने शायद आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया तो आरोपी ने घर के बाहरी एरिया मे उस पर दूसरा फायर कर दिया.. जिसके बाद महिला बुरी तरह घायल होकर गिर पडी .. इधर पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टरो को मृतक महिला के शरीर के भीतर 32 बोर की दो गोलियां मिली है एक गोली बायें कंधे के पास धंसी मिली तो मौत देने वाली दूसरी गोली बांये हिस्से से घुसकर मृतका नर्मदा के ह्रदय को चिरती हुई गुजरी ओर आगे जाकर धंस गयी .. अब पुलिस इस मामले मे जिन दो पक्षो पर शक कर रही है उन पक्षो का भूमिगत हो जाना पुलिस की आशंका को मजबूत कर रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *