मेघनगर से भूपेंद्र बरमडंलिया की रिपोर्ट- ग्राम रंभापुर के नागनवाट बड़ी में बाबा रामदेव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का बुधवार को समापन हुआ। विगत तीन दिनों से सतत चल रहे इस कार्यक्रम में यज्ञ महोत्सवतथा प्रतिदिन रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। प्रतिदिन हजारो भक्तो ने ग्राम नागनवाट आकर धर्म का लाभ लिया। इस आयोजन में आचार्य मोहित पुरोहित, नरेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा जो की उज्जैन तथा इंदौर से आए उन्होंने विधि विधान से बाबा रामदेव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा स्थापित की। इस दौरान यज्ञ की पूर्णाहुति तथा महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया। Post navigation वानरों की करंट लगने से हुई मौत, अंतिम यात्रा में उमड़े शहरवासी एक चिंगारी उड़कर पहुंची मकान पर और पलक झपकते ही सब कुछ खाक