मेघनगर से भूपेंद्र बरमण्डलिया की रिपोर्ट मेघनगर के ग्राम रम्भापुर के जुनी रम्भापुर में धर्मेद्र कटारा के मकान की छत पर अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने की खबर के बाद ग्रामवासी भी आग बुझाने में जुट गये और कड़ी मशककत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आग में मकान की छत पर रखा , अनाज, लकडिया ,कंडे और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। बताते है की धर्मेन्द्र के घर के समीप खेत में कचरा जलाया जा रहा था तथा जिसकी चिंगारी हवा की वजह से उड़कर आई हो और आग लग गई । गनीमत यह रही की ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था । Post navigation बाबा रामदेव की प्राण प्रतिष्ठा में जुटे हजारों भक्त दसवीं के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने किया गौरवान्वित