खरडू बड़ी। हर साल की तरह इस साल भी बाबा रामदेवरा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो रहे है जिसमे से रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी एवं टांडी पड़लवा ,डिग्गी, कक़रदारा ,अम्बा, पीथमपुर कालीदेवी, एवं इसके आस पास के 6 से 7 गांव के कुल 110 श्रद्धालुओं द्वारा दिनांक 3 अगस्त रविवार को पैदल यात्रा कर यहाँ से करीबन 700 किलोमीटर चल कर जाएंगे।इनकी यात्रा करीबन 18 दिनों में तय होकर बाबा रामदेवरा दर्शन धाम पहुचेंगे। पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं का खरडू बड़ी में ग्रामीणों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर यात्रा मंगलमय की कामना के साथ रवाना किया। इसी के साथ ही इस यात्रा में 8 वर्षीय बालक कौटिल्य गोयल जो कि पिछले चार सालों से पैदल बाबा रामदेवरा धाम जाता है। Post navigation रामदेवरा के लिए पैदल रवाना हुआ 25 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली