रितेश गुप्ता,@थांदला बाबा कोकिंदा पहाड़ मोरझरी पर पौधा रोपण किया गया। क्षेत्र का प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यकेटन स्थल कोकिंदा पर्वत पर सेवा ही समर्पण के अंतर्गत नमो उपवन के तहत पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया है। भारतीय जनता पार्टी मंडल काकनवानी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी व काकनवानी मंडल अध्यक्ष कमलेश डामोर के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष मनु डामोर, मंडल महामंत्री बालवासा (सरपंच) मनु डामोर, मोरझरी के युवा नेता कानू डामोर ,बाबा कोकिंदा मंदिर के पुजारी गण ,पांगला डामोर, थावरिया महाराज, मोनसिंह डामोर, कमलेश डामोर, प्रतिनिधि मलु भाई डामोर व प्रत्येक बूथ एवम काकनवानी मंडल के कार्यकर्ता ने कोकिंदा पर्वत पर पौधारोपण किया एवं उन्हें पोषित करने हेतु संकल्प भी लिया। Post navigation जहां स्त्रियों का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते है :आचार्य विश्वामित्रार्य लायंस क्लब ने गांधी जयंती पर शुरू सेवा सप्ताह