झाबुआ। पीडि़त युवती अपने घर से टेलर के पास अपने कपड़े लेने मेघनगर गई थी। इसी दौरान अस्पताल तिराहे पर मोरडूंगरा का रहने वाला आरोपी राहुल उदिया भूरिया व उसके तीन अन्य दोस्त मिले और उसे जबरन हाथ पकड़कर बाइक पर बैठा पीपलीपाड़ा के जंगल में ले गए, जहां पर राहुल ने उसके साथ जान से मारने की धमकी के बल पर जंगल में दुराचार किया। इस दौरान उसके साथी भी कुछ दूर पर खड़े तमाशा देखते रहे। इसके बाद आरोपी राहुल युवती को जंगल में अकेला छोड़ रफुचक्कर हो गया। जैसे तैसे पीडि़ता मेघनगर पुलिस थाने पहुंची और दुराचारी राहुल के खिलाफ धारा 363, 376-डी, 506 भादवि व 3/4 पास्को एक्ट में एफआईआर दर्ज करवाई। आरोपी पुलिस की पहुंच से अभी दूर हैं। Post navigation जश्ने आमदे रसूल-अल्लाह ही अल्लाह से गूंजा शहर अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन 14 से थांदला में