झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- खवासा से करीब 4 किमी बाजना मार्ग पर ग्राम रूपारेल में एक बाइक सवार को बचाने में करीब 25 यात्रियों से भरी पिकअप पलटी खा गई। घटना में करीब 15 लोग घायल हुए है । गनीमत यह रही कि जिस स्थान पर पिक-अप पलटी उसी के समीप ग्रामीणों के घर बने हुए थे और वह स्थान पर उस समय कोई नहीं था अन्यथा गंभीर हादसा घटित होता। घायलों को दो एम्बुलेंस और पुलिस वाहन खवासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से कुछ को पेटलावद रेफर किया गया है। खवासा पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया है। Post navigation मां हिंगलाज माता मंदिर पर 6वां महाबीज उत्सव भक्तों ने धूमधाम से मनाया 10 घंटे के भीतर एक सब इंस्पेक्टर ओर एक लेडी कांस्टेबल ने एसपी ओर अन्य अधिकारियों पर लगाऐ आरोप