झाबुआ लाइव के लिए थांदलारोड़ बुरहानुद्दीन जादलीवाला की रिपोर्ट- ग्राम नौगांवा में हिंगलाज माता मंदिर पर शुक्रवार को 6वां महाबीज उत्सव का आयोजन किया गया। सुबह अर्चना गोस्वामी द्वारा माताजी को साड़ी पहनाकर उनका श्रृंगार किया गया। मंदिर पुजारी शम्भू गिरी गोस्वामी ने बताया कि शाम करीब 4 बजे से माता की प्रसादी भंडारे का आयोजन किया इसके पश्चात माता की आरती उतारी गईए आरती होने के बाद माताजी का पाठ व भजन कीर्तन का आयोजन किया एवं सुबह 4 बजे पुन: मां हिंगलाज माता की आरती उतारी गई। कार्यक्रम का आयोजन हिंगलाज माता कार्य समिति द्वारा किया गया तथा उक्त कार्यक्रम में ग्राम नौगांवा व आसपास के गांव के लोगो ने पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाया व धर्म लाभ लिया। Post navigation एक के बाद एक हुए ट्रक हादसों में दो क्लीनर गंभीर घायल बाइक सवार को बचाने में यात्रियों से भरी पिक-अप पलटी, 15 यात्री घायल