अर्पित चोपड़ा, खवासा अभी अभी खवासा-बामनिया मार्ग पर बाइक सवारों को बचाने के के फेर एक जननी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटी खा गई। दुर्घटना बामनिया रोड पर मंडी परिसर के पास हुई जिसमे जननी एक्सप्रेस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को हाथ के पंजे मे गंभीर चोट आई है। दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एम्बुलेन्स एम्बुलेंस एमपी 04 बीडी 1896 बामनिया से खवासा की ओर आ रही थी तभी खवासा से बामनिया की ओर जा रहे बाइक सवार को बचाने में एम्बुलेन्स पलट गई। लोगो ने बाइक का पीछा भी किया किन्तु वे भाग निकले। Post navigation राहुल गांधी ने कांतिलाल व आदिवासियों का अपमान किया, कांग्रेस राजा-महाराजा की पार्टी : विश्वास सारंग जिले में स्व कराधान योजना में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रभारी मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा