रितेश गुप्ता, थांदला बाइक राइडर अख्तर भाई पटेल आज थांदला पहुंचेंगे। अख्तर भाई पटेल 8064 किमी बाइक राइड की व इस राइड से भारत के नक्शे में ओम बनाकर इतिहास कायम किया है। अख्तर भाई ने अपनी राइड भगदोरा गुजरात से प्रांरभ कर महियार गुजरात में समाप्त की। अपनी यात्रा समाप्त कर लौट रहे अख्तर भाई का थांदला बाइक राईडर ग्रुप द्वारा स्वागत किया जाएगा। बाइक राइड ग्रुप के थांदला के जीतु व्यास एवं नसीम कुरैशी ने बताया कि 7 नवंबर को बाइक राइडर अपनी शानदार बाइक से थांदला पहुंचेंगे जिन्हें थांदला प्रवेश द्वार पर उनका भव्य स्वागत कर शहर में लाया जाएगा तथा शहर के हृदय स्थल आजाद चौक पर उनका स्वागत सम्मान किया जाएगा। ) Post navigation कबड्डी में थांदला महाविद्यालय की टीम ने झाबुआ को हराकर बना चैम्पियन मुमुक्षु आयुषी बहन गांधी का बहुमान समारोह 8 नवंबर को, नयापुरा से निकलेगी जयकार यात्रा