हरीश पंचाल, परवलिया 

थान्द्ला लिमडी मार्ग पर एक बाइक सवार जो काकनवानी की ओर से थान्द्ला की ओर जा रहा था लेकिन रास्ते मे परवलिया फ़ाटक के पास सडक से नीचे वाहन गिर गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई । पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक युवक अर्जुन भुरिया निवासी वडलीपाडा का है।   मृतक युवक के चेहरे पर चोट के निशान होने से आशंका जताई जा रही है कि रात मे किसी वाहन से टक्कर से भी यह हादसा हुआ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *