मयंक गोयल@ राणापुर अब से थोड़ी देर पहले राणापुर थानाक्षेत्र के ग्राम सनोड में ऑटो ओर बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमे एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई और एक युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है दोनों युवक अपने घर जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार की सरसवाट निवासी मोतीसिंह की मौत हो गई, जबकि तोलसिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद डायल 100 और संजीवनी 108 मोके पर पहुंची और ईएमटी विजय सिंगाड और पायलट रूपसिंह द्वारा घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। Post navigation जब अचानक ड्रग इंस्पेक्टर पहुंचे मेडिकल पर; फिर देखिए क्या हुआ … शासन की योजना का लाभ पहुँचाने के लिए निकाली बाईक रैली