मयंक गोयल@ राणापुर राणापुर में आज झाबुआ कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देश पर अचानक झाबुआ औषधीय (ड्रग ) निरीक्षक कमल अहिरवार मेडिकल स्टोर पर पहुंचे औचक निरीक्षण किया जिसमें एमजी रोड पर जैन मेडिकोज,नया अस्पताल परिसर के पास महांकाल मेडिकल स्टोर, शुभाष मार्ग अजय मेडिकल, पुराना बस स्टैंड पर पोरवाल मेडिकल, हरिओम मेडिकल आकस्मिक निरीक्षण कर प्रतिबंधित दवाइयां ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन पशुओं में दुरुपयोग होने वाली डाइक्लोफिनेक इंजेक्शन, अवसान तिथि की दवाइयां का अलग से नॉट फॉर सेल का लेबल के साथ संधारण, वेटनरी दवाइयों का नॉट फॉर हुमन यूज, फॉर एनिमल ट्रीटमेंट ओनली के लेबल के साथ संधारित हो नशे के रूप में दुरुपयोग होने वाली औषधी जैसे फॉरेक्स,फेंसिडिल, नैटरोविट आदि का स्टॉक का सत्यापन किया गया। और जैन मेडिकोज एमजी रोड पर एक्नेस्टार जेल नामक दवा का नमूना जांच परीक्षण के लिए संग्रह किया गया जांच प्रतिवेदन आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। Post navigation दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर; मोके पर ही मौत बाइक और ऑटो में भिड़ंत; बाइक सवार 1 युवक की मौके पर मौत, 1 घायल …