भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल सोमवार का दिन खेलप्रेमियों व खिलाडिय़ों के लिए खुशियों भरा रहा, सुबह 10 बजे खेल मैदान का समतलीकरण का कार्य मुरम डाल कर शुभारंभ किया। इसी कड़ी में आज भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शैलेश दुबे का जन्मदिन पिटोल के खिलाडिय़ों ने मैदान में ही केक काटकर मनाया। अपने नेता का जन्मदिन और खेल मैदान की सौगात मिलने से खिलाड़ी अति उत्साहित थे। इस अवसर पर पिटोल के खिलाड़ी विजय बड़दवाल, कार्तिक खतेडिय़ा, हितेश, राठौर, शंकर प्रजापति के अलावा भाजपा नेता प्रतीक शाह, बबलू सकलेचा, महेंद्र सिंह ठाकुर, भूपेश सिंह गौड़, विधायक प्रतिनिधि जगदीश बडदवाल, महेंद्र सिंह ठाकुर, हुसैन बोहरा, विनोद बाबा, बदन नायक, विक्रम नायक, संदीप शर्मा , पिटोल उपसरपंच दिनेश मेवाड़, जनपद सदस्य, बलवन मेला, किशन नगर, नितेश नागर, सुमेर बवेरिया आदि भाजपा कार्यकर्ता इस गौरवमयी कार्यक्रम में उपस्थित थे। Post navigation खेल मैदान का समतलीकरण कार्य प्रारंभ, क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने विधायक का माना आभार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की तकनीकी समूह की बैठक में फसल ऋणमान तय किए