झाबुआ। काकनवानी थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुरा की करने वाली एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर लिया गया। इस बात की रिपोर्ट अगुवा की गई बालिका के पिता वेस्ता कतीजा ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बालिका जब थांदला शहर में घरेलू सामान लेने गई थी तभी वह अपहरणकर्ता उसे भगा ले गया। काकनवानी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। एक अन्य मामले में राणापुर थाने के दुरस्थ ग्रामीण अंचल सुरडिया की रहने वाली 17 वर्षीय बालिका को आरोपी जवा मथुरा परमार निवासी लंबेला ने बहला-फुसला कर अपहरण कर लिया इस बात की रिपोर्ट धूमसिंह भूरिया ने राणापुर थाने में दर्ज करवाई है। Post navigation मां बाप की मदद का बोला तो पत्नी को बेतहाशा पिट दिया देवधर्मराज को अर्पण करेगें 5555 लड्डू ओं का भोग