झाबुआ। देवधर्मराज जन्म जयंती महोत्सव समिति द्वारा गुरूवार को देवधर्मराज जन्मोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी राजवाडा चौक स्थित देवधर्मराज मंदिर पर बसंती बारिया एवं मनुबेन डोडियार के मुख्य आतिथ्य में सायं 7.30 बजे महाआरती का भव्य आयोजन किया गया है जिसमें 5555 लड्डूओं का नैवेद्य अर्पण किया जाएगा। समिति के मांगीलाल कांठी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्थान अत्यन्त ही चमत्कारिक होकर पशुधन के लिए आरोग्य प्रदाता माना जाता है। वही सभी लोगों की यहां मनोकामनाएं भी पूरी होती है । समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागी होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है । Post navigation बहला-फुसला कर दो नाबालिग बालिकाओं का किया अपहरण जयस ने रैली निकालकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन