बृजेश खण्डेलवाल, आम्बुआ मे अतिक्रमण होना या करना आम बात है । बरसो चली आ रही परम्परा के चलते आम्बुआ मे जिसने दादागीरी से कब्जा कर लिया या मिलीभगत के चलते अतिक्रमण करना आम बात है । इसी के चलते आम्बुआ के स्थानीय बस-स्टेण्ड पर अपनी दुकान के सामने रोड़ पर दुकान लगाने की बात को लेकर दुकान मालिक हासीम अली ने पंचायत व थाना आम्बुआ को लिखित शिकायत की । जिस पर पंचायत ने कोई कार्यवाही नही की । मगर आम्बुआ के थाना-प्रभारी विकास कपीस स्वयं मंगलवार हॉट -बाजार के दिन मय फोर्स के पहुचकर पहले तो अतिक्रमण कर रहे लोगो को समझाईस दी। और कहॉ कि अपनी-अपनी दुकानो अन्य खाली स्थान पर लगाने के निर्देश दिये । साथ ही थाना-प्रभारी ने ठेकेदार को समझाईस देकर कहॉ कि व्यवस्था को सुधारने का काम करे ।जिससे कानून व्यवस्था बनी रहे । Post navigation पशुओं के लिए पानी का किया इंतजाम बालिका शिक्षा के लिए पूरे मनोयोग से टीम भावना से कार्य करें – बीईओ क्षीरसागर