बृजेश खंडेलवाल, आम्बुआ भीषण गर्मी के कारण सम्पूर्ण मध्यप्रदेश मे पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है । इसके चलते इस बार आम्बुआ सहित आसपास के क्षेत्र से लगी नदी, नाले, हैंडपंप में भी वॉटर लेवल गिर चुका है। जानवरों सहित आम लोगों को पानी परेशानी आ रही थी । इस गंभीर समस्या को देख आम्बुआ निवासी विशाल माहेश्वरी ने अपनी जेबीसी मशीन ले जाकर स्थानीय हथनी नदी में गहरा गड्ढा करवा दिया जिससे पशु सहित आमजनों का पानी मिले। इस मानवता पूर्ण कार्य की सर्वदा प्रसंशा की जा रही है। अब पशुओं सहित आम लोगों को पानी मिल रहा है। Post navigation प्रतिभा की धनी निकिता गुप्ता ने 98.2 फीसदी अंक हासिल करने पर सीएम चौहान ने किया सम्मानित बस स्टैंड को अतिक्रमण से मुक्त करवाने पहुंचे थाना प्रभारी