सुनिल खेड़े@जोबट – आगामी त्योहारों को मध्य नजर रखते हुए एसडीएम श्यामवीर नरवरिया ने पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक ली जिसमें उन्होंने कहा कि नगर मैं बड़ी मुश्किल कोरोना पर कंट्रोल हुआ है और मैं नही चाहता कि नगर में कोरोना फिर से पैर पसारे इसलिए नवरात्रि मैं माता जी के स्थापना जरूर करें पर सामूहिक गरबे का आयोजन नहीं करे अगर भीड़ होती है तो स्थानीय समिति की जवाबदेही होगी साथ ही नगरपंचायत सीएमओ को दशहरा पर रावण का पुतला 21 फिट से बड़ा नही बनाने व आतिश बाजी का कार्यक्रम नही करने के निर्देश दिए , साथ नगर एव ग्राम वासियो से अपील की है कि दशहरे पर भीड़ का हिस्सा न बने। बैठक में कुछ व्यापारियों द्वारा बसों को पुराना बस स्टैंड तक प्रवेश का निवेदन किया गया जिस पर एसडीएम नरवरिया मैं दो टूक शब्दों में कहा कि बसों का नगर में प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा जो अभी वर्तमान में नए बस स्टेशन पर समस्याएं आ रही है उनका एक-दो दिन में समाधान कर दिया जावेगा। बैठक में तहसीलदार पटेल साहब,एसडीओपी बिलवाल, टीआई कैलाश चौहान, सीएमओ टॉक, सहायक यंत्री राजाराम सोलंकी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष राकेश अग्रवाल,गरबा समिति के मेवा सेठ,गजेंद्र राठौड़, दीपक महाजन, रमाशंकर (लल्ला) पारीक सहीत शांति समिति के सदस्य व पत्रकारगण उपस्थित थे Post navigation हाथरस के आरोपियों को फाँसी की सजा देने की उठने लगी माँग बेटी की मौत हुई तो अंधविश्वास के चलते 80 वर्षीय वृद्धा को डायन मान इसलिए कर डाली पिता व चाचा ने हत्या