इरशाद खान, बरझर आजाद नगर भाबरा के बरझर व बेहडवा में विद्युत वितरण डीपी का उद्घाटन पूर्व विधायक माधुसिंह डावर ने किया । जिससे ग्रामीण जनों को बिजली का लाभ आज से मिलने लगेगा। बरझर क्षेत्र की रातीघाटी में 7 लाख 50 हजार व ग्राम पंचायत बेहडवा के चगोड फलियां में 8 लाख 17 हजार रुपए की लागत की विधुत वितरण डीपी का शुभारंभ पूर्व विधायक माधुसिंह डावर ने किया । इस अवसर पर डावर ने कहा भाजपा का सपना है कि हर गांव गांव फलिये फलिये बिजली का उजाला व खेत खेत हरियाली हो यही लक्ष्य है । जब भी गांव फलिये की समस्या की बात आती है हर भाजपा का कार्यकर्ता सबसे पहले उस का समाधान के लिए तत्पर पर है । ग्राम सरपंच हिमसिग बारिया ने कहा कि बरझर क्षेत्र का एक एक मकान व खेत में बिजली पहुंचाने की बात कह इस अवसर पर भाबरा मण्डल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा, मण्डल अध्यक्ष लालसिंह चौहान बरझर , पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनीष शुक्ला , जनपत अध्यक्ष जगदीश डायालाल पंचाल , शंकर राठोड़ , शांतिलाल प्रजापत , धमेंद्र जयसवाल , गोर्धन राठोड़ व ठेकेदार जावेद खान आदि विशेष रूप से मौजूद थे। Post navigation आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों और मवेशियों की मौत के बाद पीड़ित परिजन से मिलने पहुंची विधायक सेना पटेल प्राथमिक शाला भवन की दीवार गिरी, एक महिला घायल