इरशाद खान, बरझर बरझर में एक माह में हुई चार चोरियों के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस चौकी प्रभारी माधु सिंह हाड़ा ने पद भार करने के कुछ दिनों बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 30 जून की मध्यरात्रि में शनि मंदिर व हनुमान मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया था । शनिवार को पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों के चेहरे दिखे। जिनकी पहचान कर पुलिस बरझर से सटे गुजरात राज्य के समीप ग्राम पहुंचे। जहां से चार आरोपियों को धरदबोचा। पुलिस चौकी प्रभारी हाड़ा व भाबरा से उप निरीक्षक एनएस रंधावा बदमाशों को लेकर शनि मंदिर व हनुमान मंदिर लेकर घटना स्थल पहुंचे। चोरों ने कैसे वारदात को अंजाम दिया इसकी पूरी वीडियोग्राफी की गई। ग्रामीणों को जैसे ही पता चला उनकी भीड़ लग गई। Post navigation नवागत चौकी प्रभारी माधुसिंह हाड़ा ने ली ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक इंदौर के तैबा कॉलेज ऑफ़ इंटीग्रेटेड स्टडी में हुआ अली हुसैन पठान का चयन, परिवार में खुशी