अलीराजपुर Live के लिए ” जोबट ” से ” पारससिंह भदोरिया” की रिपोर्ट ।अलीराजपुर जिले के जोबट थाने के ” गुंजेरी ” गांव मे आज देर शाम को दो भाईयो मे विवाद हो गया जिसमे बडे भाई ने छोटे भाई को गुस्से मे आकर फालिया मार दिया जिससे छोटा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया । अलीराजपुर जिला अस्पताल ले जाते जाते उसकी मोत हो गयी । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बडा भाई बदनसिंह बेरोजगार होकर आवारागर्दी करता था तथा शादीशुदा होकर बाल बच्चे वाला था आज शाम छोटे भाई ने नरसिंह ने उसे सुधर जाने को कहा जो उससे बरदाश्त नही हुआ ओर उसने यह हमला कर दिया । हमले के बाद आरोपी भाई फरार है पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दज॔ कर लिया है । Post navigation मप्र रोजगार गारंटी योजना हुई ठप्प मजदूरों को नहीं मिल रहा पैसा-जिपं अध्यक्ष भूरिया गौ हत्या के विरोध में नगर बंद रख, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन