खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी की एक्सीलेन्ट एजुकेशन इंस्टिट्यूट द्वारा छोटे बच्चों द्वारा मिट्टी के गणेश जी बनवाए गए और बच्चो को बताया गया कि मिट्टी के गणेश जी बनने के पीछे का उद्देश्य पर्यावरण एवं जल दूषित से बचाने के लिए बच्चो को मिट्टी के गणेश जी बनाने के लिए कहा गया क्योकि आज कल मार्केट में केमिकल युक्त गणेश जी की मूर्तियां बनाई जा रही है। 

गणेश जी के विसर्जन के दिन केमिकल युक्त मूर्तियां पानी मे घुल नहीं पाती है और नदी में उसी पानी का उपयोग जीव जंतुओं द्वारा किया जाता है। इसलिए खरडू बड़ी की स्कूल में बच्चों को इस केमिकल युक्त  मूर्तियों से हट कर मिट्टी की मूर्तियां बनाई जाए ताकि विसर्जन के दिन मिट्टी के गणेश जी अच्छे से घुल जाते है और जल पर्यावरण दूषित ना हो सके।स्कूल के टीचरों द्वारा  बच्चों को प्रेरणा दे रहे है कि अपने आस पास भी मिट्टी के गणेश जी विराजित किए जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *