बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी पिथनपुर की सापन नदी में बहे धूमसिंह पिता भूरा बारिया उम्र 55 वर्ष का शव बुधवार सुबह मिला। नदी से ही 100 मीटर दूर उसका शव नजर आया। पुलिस ने शव निकालकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। धूमसिंह मंगलवार शाम को नदी में बहकर जा रही लकड़ी को निकालने के लिए गया था, तभी तेज बहाव में बह गया था। धूमसिंह को खोजने के लिए मेलपाड़ा और धरमपुरी डेम क्षेत्र में सर्चिंग की जा रही थी लगातार सर्चिंग के बाद पुलिस की टीम के साथ रेस्क्यू टीम को बुधवार सुबह सफलता हासिल हुई जिस नदी में धुमसिंग बहा था उसी नदी में बुधवार सुबह करीब 10 बजे के करीब उसका शव मिला। Post navigation लकड़ी निकालने के चक्कर में सापन नदी में बहा बुजुर्ग बच्चों द्वारा बनाए गए मिट्टी के गणेश, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया