खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी की हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर में बच्चों की विभिन्न मांगो को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्कूल की प्राचार्य नीलम माँगरिया को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बच्चों की विभिन्न मांग को लेकर ज्ञापन दिया जिसमे 1. स्कूल परिसर के शौचालय की साफ सफाई। 2. बच्चों को दो वर्षों से छात्रवृत्ति नहीं मिली। 3. स्कूल में पानी की समस्या। 4. स्कूल के टूटे दरवाजे को रिपेयरिंग करने की मांग। 5. शिक्षकों का समय पर स्कूल में ना आना। आदि की समस्याओं को लेकर स्कूल परिसर में प्राचार्य महोदय को ज्ञापन दिया गया और कहाँ गया कि यदि तीन दिनों के अंदर हमारी मांग पूर्ण नहीं होती है तो युवा सामाजिक कार्यकर्ता स्कूल परिसर में उग्र आंदोलन बच्चों के साथ मिलकर करेगी जिसकी जवाबदारी स्कूल की रहेगी। बच्चो की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिए जिसमे सामाजिक युवा कार्यकर्ता सुनील भूरिया, अमनसिंह भूरिया, दिनेश भूरिया, गब्बू , प्रेमसिंग, राहुल ,आशीष आदि मौजूद रहे। Post navigation पूरे गांव को पानी पिलाने वाला एक हैंडपंप, फिर भी उसकी कोई नही ले रहा सुध दो माह से करीबन 250 से अधिक कूपन के हितग्राहियों को नहीं मिला राशन