रितेश गुप्ता, थांदला थांदला लिमडी मार्ग बायपास पर 13 को हुई लूट के आरोपियों को थांदला पुलिस ने थाना प्रभारी विवेक शर्मा के नेतृत्व में गिरफ्त में आ गए है । उक्त आरोपियों कि रिमांड हेतु न्यायालय भेजा गया था ।जिस पर न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी नदीम खान ने चार आरोपियों प्रियांश पिता मनसू रावत, अमित पिता रमेश चंद्र डामोर, अनिल पिता बाला सिंगारिया एवं कल्पेश पिता जोसप डामोर निवासी गोरिया खदान की पुलिस रिमांड स्वीकृत की। 13 अगस्त को फरियादी लखन अग्रवाल मैनेजर फिनकेयर बैंक अपने दो बैंक कर्मचारी सोनू शिंदे एवं रोहित सोलंकी के साथ ग्रामीण क्षेत्र में फाइनेंस की वसूली के लिए मोटरसाइकिल पर गये थे। ग्राम परनाली ,छोटी नागनवट,मोरझरी, लाटपुरा के समूह से 178720 रुपयों का कलेक्शन करके तीनों मोटरसाइकिल से शाम 6:15 पर पेटलावद की ओर आ रहे थे तभी आरोपी कल्पेश पिता जोसप डामोर ने अपने अन्य साथीयों के साथ दो मोटरसाइकिल से पीछा करके फरियादी की मोटरसाइकिल को ओवरटेक करके रोका एवं चाकू अड़ा कर उनके साथ मारपीट करके उनके पास से बैग छीन लिया और बैग में रखे नगद रुपए ,सैमसंग कंपनी का टैबलेट एवं बैंक के कागजात बैग सहित लूट कर ले गए ।फरियादी लखन अग्रवाल की रिपोर्ट पर थाना थांदला द्वारा अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान उक्त चारों आरोपीगण को थाना थांदला की पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करी एवं लूटपाट /डकैती का मशरुका जब्त करने हेतु न्यायालय में पुलिस रिमांड आवेदन प्रस्तुत किया विचारोंपरांत न्यायालय द्वारा पुलिस रिमांड स्वीकृत किया गया। राज्य की ओर से प्रकरण का संचालन सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी रवि प्रकाश राय द्वारा किया गया। Post navigation झाबुआ जिले में चार फिर कोरोना पॉजिटिव, झाबुआ कांग्रेस के युवा नेता व थांदला के भाजपाई नेता भी कोरोना संक्रमित हुए कोरोना संकट चलते कई घरों में मनाया महावीर जन्म कल्याणक