आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर सेजावाड़ा जामला फलिया में एक 50 वर्षीय ग्रामीण झितरा पिता दितीया गणावा फांसी के फंदे पर लटका मिला। पत्नी मढ़ी को झितरा जब घर में खाट पर सोया हुआ नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसे तलाश किया। सुबह 5 बजे घर के पास में ही इमली के पेड़ पर झितरा का शव लटका मिला। परिजनों ने चौकी प्रभारी मनीष कुमार को सूचना दी। कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। थाना आज़ाद नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। Post navigation ट्राले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत सरकार द्वारा लाए गए नए नियमों के विरोध में सड़क पर उतरे वाहन चालक, कर रहे प्रदर्शन