आरिफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर ट्राले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा थाना आज़ाद नगर के सेजावाड़ा लाख पिपलिया में हुआ। चौकी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि शनिवार रात्रि साढ़े 10 बजे बाइक को ट्राले जीजे 03 बी डब्लू 6765 ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक बीरबल पिता राधू बामनिया उम्र 25 निवासी कुक्षी तड़वी फलिया की मोके पर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सबेरे आज़ाद नगर हॉस्पिटल लाया गया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। Post navigation बीएल भूरा दिल्ली में कबीर कोहिनूर नशामुक्ति सम्मान के लिए चयन फांसी के फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव