फिरोज खान, (बबलू) ब्यूरो चीफ अलीराजपुर अलीराजपुर जिले की चांदपुर पुलिस ने बीते दिनों नानपुर निवासी संजय तोमर को एक लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में प्रेरक मानते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला 29 फरवरी का है, लेकिन 5 मार्च को चांदपुर पुलिस ने इस मामले में आरोपी संजय तोमर निवासी नानपुर के खिलाफ आयपीसी की धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। अलीराजपुर एसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि 29 फरवरी को चांदपुर के मसानिया फलिया की निवासी कली (परिवर्तित नाम) आयु 19 वर्ष के पिता ने यह सूचना दी थी कि उसकी बेटी का शव भतीजे वीरसिंह के मक्का के खेत में औंधे मुंह पड़ा हुआ है तथा पास में एक कीटनाशक दवाई की बॉटल भी पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जब भेजा तो डॉक्टर भी चौंक गए क्योंकि मृतका युवती ने अपनी मौत की कहानी अपनी जांघ पर लिखी थी जिसमें वह अपनी मौत का जिम्मेदार अपने प्रेमी संजय तोमर को बता रही थी जो कि अलीराजपुर कॉलेज में बीएस सेकंड इयर का स्टूडेंट है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ जिसमें इसी तरह की बात लिखी हुई थी। एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पाया गया है कि मृतक युवती व आरोपी के प्रेम संबंध थे तथा आरोपी युवक ने मृतका से शादी करने का वादा किया था। लेकिन वह शादी नहीं कर रहा था, तथा शादी के लिए लड़की देखने जोबट गया था। यह बात युवती को मालूम पड़ गई और उसने कीटनाशक पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली लेकिन जान देने के पहले वह अपने प्रेमी की बेवफाई की कहानी अपनी जांघ पर लिख गई। Post navigation आम के बगीचे में लगा रहे थे अफीम के पौधे, रिटायर्ड शिक्षक पुलिस हिरासत में मानसिंह मेड़ा बने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक झाबुआ के प्रशासक, शाम 4 बजे संभालेंगे पदभार