झाबुआ । जहां आत्म विश्वास के साथ ही आगे बढने का जज्बा हो तो सफलताएं पावं चूूमती है और विकलांगता किसी प्रकार का रोड़ा नहीं बन पाती है। इसी बात को साकार कर दिखाया नवागत डिप्टी कलेक्टर प्रीति करूण संघवी ने। सैलाना निवासी प्रीति संघवी जो दोनो ही पांवों से विकलांग होकर दिन रात एक ही लक्ष्य बनाये रखा था कि सामान्य वर्ग की मध्यमवर्गीय होने के कारण उन्हे अपनी पढाई पर अत्यधिक लक्ष्य रख कर 2012 में लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण की किन्तु न्यायालयीन उलझनों के तहत प्रकरण होने के कारण 2016 में इनका परिणाम प्राप्त हुआ और डिप्टी कलेक्टर के पद पर इनका झाबुआ जिले में पदस्थापना हुई। गौरतलब है कि कुमारी प्रीति संघवी इसके पूर्व तीन वर्षो तक सेल्स टैक्स निरीक्षक के पद पर नीमच मे कार्यरत रही। डिप्टी कलेक्टर के पद पर झाबुआ जिले में चयन होने पर बुधवार 21 दिसंबर को उनके द्वारा कलेक्टर आशीष सक्सेना को अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रीति संघवी ने कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम को जाकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की जहां उनका पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया गया। Post navigation पुलिस का ” नवाचार ” – बेटियों को बेहतर भविष्य बनाने की दिलवा रही है शपथ गुजरात जाने से पहले पकडी गयी बीयर की खेप, चालक गिरफ्तार