झाबुआ Live के लिए ” पिटोल ” से ” भूपेंद्र नायक ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । मुखबिर की सूचना पर झाबुआ कोतवाली की पिटोल चोकी पुलिस ने अवैध शराब से भरी एक ट्रक को बरामद कर उसमें रखी करीब 1100 पेटी अवैध बीयर को बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दज॔ कर लिया है कारवाई एसपी महेशचंद्र जैन के निर्देशन मे हुई है । एसपी ने बताया कि पुलिस की इस कारवाई मे माउंट- 6000 बीयर बरामद कर चालक ” अहमद पिता मुहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है ओर बरामद शराब का मूल्य 25 लाख रुपये आंका गया है । पिटोल चोकी प्रभारी आशुतोष मिठास ने बताया कि ” कि चालक इतना शातिर था कि उसके कैबीन मे 4 अलग अलग नंबर प्लेट बरामद हुई है ओर बीयर की हर पेटी पर थोड़ी सी बारुद छिडकी हुईं थी ताकी शराब की बदबू ना आये । Post navigation नहाने गये युवक की लाश बरामद , जांच मे जुटी पुलिस अब ” निभ॔या” वाहन के साथ होगा ” निभ॔या” मोबाइल नंबर