अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट-
नानपुर में आज हनुमान जन्म उत्सव पर अति प्राचीन खेड़ापति हनुमान मन्दिर गोपाल गोशाला स्थित पर अखण्ड रामायण पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है। बताया जाता है कि आज बाबा के जन्मदिन पर स्रेता युग जैसा संयोग बनेगा 11 अप्रैल मंगलवार की पूर्णिमा को ही हनुमान जन्म उत्सव मनाया जा रहा है। विद्वानों के अनुसार मंगलवार को श्रोता युग जैसा संयोग पुन: बन गया जैसे आज हनुमान जी के प्रिय वार मंगलवार के साथ पूर्णिमा तिथि और चित्रा नछत्र है। आज ग्राम के सभी मन्दिरों पर पूजा पाठ के साथ जय हनुमान ज्ञान गुन सागर जय कपीस कहू तिहुं लोग उजागर की धुन सुनाई जा रही है। ग्राम फाटा, वेगड़ी, सेजगांव, राजावाट आदि जगह भंडारे के साथ पाठ पूजा जारी है जिसको जितेंद्र वाणी, रामचन्द वाणी, नानु भाई सभी समाजजनों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *