अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- अलीराजपुर आबकारी द्वारा अवैध शराब परिवहन करते हुए एक गामा ट्रैक्स वाहन जब्त कर एक मुलजिम को गिरफ्तार किया। मंगलवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान एमपी 09 वी 7965 नंबर की गामा ट्रैक्स वाहन में 16 जरीकेनों में भरी लगभग 445 लीटर अवैध कच्ची शराब व ताड़ी को जब्त कर वाहन चालक गिलदार पिता दलसिंग कनेश भिलाला को गिरफ्तार कर उक्त अवैध शराब जब्त कर आबकारी विधान की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण कायम कर शराब व वाहन दोनों जब्त किए गए। जब्त शराब की कीमत 1 लाख 14 हजार रुपए है। इसमें अलीराजपुर आबकारी के उपनिरीक्षक दिनेश चौहान, सुनील मालवीय, संजय कंवारे एवं आबकारी आरक्षकों में कान्तू डामोर, हितेन्द्र चावड़ा, बघेल एवं अजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Post navigation तीन सप्ताह से रेलवे स्टेशन की सफाई नहीं होने से, स्टेशन कचरे की जद में श्रीराम कथा सुनने फुटतालाब पहुंचे सांसद भूरिया