झाबुआ। लोकसभा उप निर्वाचन 2015 के लिए शासकीय सेवको का द्वितीय प्रशिक्षण आज तीसरें दिन 16 नवम्बर को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ उत्कृष्ट विद्यालय थांदला एवं पेटलावद में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में मास्टर टेªनर्स द्वारा मतदान दलों को ईवीएम मशीन से मतदान करवाने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई एवं मतदान समाप्ति के बाद सामाग्री जमा करवाने की प्रक्रिया बताई गई। प्रशिक्षण का निरीक्षण एसडीएम थांदला बालोदिया एवं एसडीएम पेटलावद सोलंकी तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुन्तला डामोर ने किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। Post navigation थांदला-खवासा में पुलिस का फ्लैगमार्च कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन