झाबुआ। आगामी लोक सभा उप चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराये जाने हेतु पुलिस द्वारा हरसंभव प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में आज थांदला एवं खवासा कस्बे मे फ्लैगमार्च का आयोजन किया गया। फ्लैगमार्च मे सीमा सुरक्षा बल, विशेष सशस्त्र बल एवं पुलिस थाना थांदला का बल था। एसपी संजय तिवारी ने बताया कि लोक सभा उप चुनाव संपन्न कराये जाने हेतु पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि अअपु थांदला एनएस रावत एवं थाना प्रभारी थांदला निरीक्षक शेरसिंह बघेल द्वारा फ्लैगमार्च की तैयारी की गई थी। Post navigation संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री चुनावी दोरा कल प्रशिक्षण में ईवीएम की बारिकिया बताई गई