झाबुआ। लोकसभा उप निर्वाचन के लिए शासकीय सेवको का द्वितीय प्रशिक्षण पहले दिन 14 नवंबर को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ उत्कृष्ट विद्यालय थांदला एवं पेटलावद में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण मे मास्टर प्रशिक्षण द्वारा मतदान दलों को इवीएम मशीन से मतदान करवाने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई एवं मतदान समाप्ति के बाद सामाग्री जमा करवाने की प्रक्रिया बताई गई। माॅकपोल पोलिंग एजेंट की उपस्थिति में करवाये प्रशिक्षण में बताया गया कि लोकसभा उप निर्वाचन के लिए 21 नवम्बर को मतदान प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान के 1 घंटे पूर्व यानी प्रातः 6 बजे माॅकपोल पोलिंग एजेंट की उपस्थिति में करवाये। यदि माॅकपोल नहीं होगा तो निर्वाचन प्रक्रिया भी संपन्न नहीं होगी। आयोग द्वारा निर्धारित कोड में मोबाईल एसएमएस अवश्य करे। Post navigation नंसबदी आॅपरेशन जागरूकता रैली प्रेक्षक सुलतानिया ने पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया