IMG_20151114_115021अलीराजपुर। महिला नंसबदी से भी आसान बिना चीरा बिना टांका पुरूष नंसबदी को बढ़ावा देने के लिये शनिवार को जन जागरूकता रैली निकाली गई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अस्पताल परिसर से हरी झण्डी दिखाकर प्रचार -रथ के साथ रैली को रवाना किया रैली आशाकार्यकर्ता व स्वास्थ्य अमला मोजूद रहा। रैली नगर मे होते हुए जिला अस्पताल परिसर में समाप्त हुई। साथ ही विश्व मधुमेह दिवस 14 नवम्बर को रक्तचाप एवं डायबिटिज की निशुल्क जाॅंच सेवा का उदघाट्न किया गया।  सीएमएचओ डाॅ. प्रभाकर नानावरे ने बताया की आॅपरेशन कराने वाले हितग्राही को दो हजार रुपए व प्रेरक को 300 रुपए प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। पंजीयन के लिये जिला चिकित्सालय मे रामसिह डावर परामर्शदाता से सम्पर्क किया जा सकता है। इस मौके पर उन्होने कहा की बिना चीरा बिना टांका पुरूष नंसबदी एनएसव्ही पद्वति की जाती है। उन्होने बताया कि पुरूष नसंबदी के विशेष शिविर 13 नवम्बर 28 नवम्बर के दौरान जिला चिकित्सालय सहित सभी सामु स्वा केन्द्र में लगाई जायेगे। विशाल निःशुल्क नसंबदी शिविर 26 व 27 नवम्बर को जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में 28 नवम्बर को बोरी में आयोजित किये जायेगे। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधिक्षक डाॅ पी.ढोके.डॅा आर.मण्डल डाॅ. के.सी.गुप्ता जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ. अजहर अली, निर्मला चोहान, मीडिया अधिकारी प्रभारी आई.ईसी. सलाहकार विशाल तिवारी एवं अधिकारी एवं कर्मचारीयों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *