=================== वालपुर से अजय मोदी की रिपोर्ट =================== मध्यप्रदेश शासन एवं कलेक्टर के आदेश अनुसार आज ग्राम वालपुर में तहसीलदार सोंडवा निर्भय सिंह पटेल की अगुवाई में अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई गई । सुबह 11:00 बजे से तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल की अगुवाई में पुलिस बल के साथ कोटवारों की टीम लेकर ग्राम वालपुर पहुंचे एवं वहां विभिन्न मार्गों पर किया गया अतिक्रमण हटाया गया । जैसे ही ग्राम वासियों को अतिक्रमण हटाए जाने की सूचना मिली वैसे ही ग्राम वासियों द्वारा स्वेच्छा से अपनी दुकानों एवं मकानों के सामने किया गया अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार पटेल द्वारा संपूर्ण ग्राम का भ्रमण करते हुए अस्थाई अतिक्रमण को तत्काल तथा स्थाई अतिक्रमण वालों को शनिवार की मोहलत दी जाकर हटाए जाने का आदेश दिया। अतिक्रमण हटाने की मुहिम में थाना प्रभारी एस एस बघेल मय बल के उपस्थित थे। तहसीलदार अपने साथ कोटवारों की एक बड़ी टीम के साथ संपूर्ण ग्राम में भ्रमण किया। अतिक्रमण हटाओ मुहिम में हल्का पटवारी एवं ग्राम पंचायत का भी सहयोग रहा। Post navigation सुजित कुशवाह भारतीय पत्रकार संघ की मध्यप्रदेश इकाई इंदौर के संभाग सचिव मनोनीत नि:शुल्क आयुर्वेद मेगा स्वास्थ्य शिविर में 412 रोगियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण