पन्नालाल पाटीदार, रायपुरिया ग्राम जामली मे 29 मई से आरंभ हुई भागवत कथा के पहले व दूसरे दिन ग्राम एंव आसपास से ग्रामीण पहुंचे। कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कथा के दूसरे दिन पं कमलेश चतुर्वेदी के श्रीमुख से भगवान श्रीराम के मर्यादा महिमा का वर्णन किया। यदि प्रभु के मर्यादा गुणों को जीवन में अपनाया जाए तो जीवन खुशियों से भर जाता है। कथा के पहले दिन सुंदर कांड का आयोजन किया गया जिसमे देर रात दो बजे तक भक्तों ने आनंद लिया। सुंदर कांड का पाठ बरवेट मंडल द्वारा किया गया। Post navigation अपने इष्ट या गुरु का अपमान तो उस स्थान पर जाना नहीं चाहिए, चाहे वह स्थान अपने पिता का ही घर क्यों हो : ममताजी दीप-मोमबती जलाकर राजा भैया को श्रद्धांजलि देने उमड़ा नगर