झाबुआ। जिले के प्रभारी मंत्री एवं श्रम मंत्री म.प्र. शासन श्री अंतरसिंह आर्य 12 एवं 13 फरवरी को जिले के भ्रमण पर रहेगे। कार्यक्रम के मुताबिक प्रभारी मंत्री आर्य 12 फरवरी को सायं 6 बजे झाबुआ पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 13 फरवरी को जिले में चौपाल का आयोजन कर आम जन से रूबरू होगे एवं स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत खुले में शौच से मुक्त हुई ग्राम पंचायत में गौरव यात्रा में शामिल होंगे। उसके बाद झाबुआ से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे। Post navigation झाबुआ के पवन का चयन नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप मे हुआ बुरी नीयत से हाथ पकड़ा