झाबुआ लाइव डेस्क के लिऐ ” दिनेश वर्मा ” की रिपोर्ट । झाबुआ के शारदा विद्या मंदिर के छात्र ” पवन परमार” का चयन जमशेदपुर मे होने वाली ” नेशनल तीरंदाजी जूनियर चैंपियनशिप ” के लिऐ हुआ है पवन मध्यप्रदेश तीरंदाजी टीम का हिस्सा होगें । झाबुआ के लिऐ यह एक बडी उपलब्धि है गौरतलब है कि पवन इसके पूर्व भी राज्य स्तर पर तीरंदाजी कर चुके है । पवन विगत कुछ महीनो से झाबुआ के खेल परिसर मे अपने कोच की मदद से 40 मीटर तीरंदाजी स्पर्धा की प्रेक्टिस कर रहे है । जिला खेल अधिकारी ओ पी हरोड ने बताया कि झाबुआ मे तीरंदाजी नैसर्गिक गुण है अगर बोर्डिंग सुविधा के साथ एक बडे इलाके मे इसका प्रशिक्षण दिया जाये तो यहां से कोई नैशनल प्लेयर निकल सकते है । Post navigation शादी का लालच देकर जंगल में किया पांच दिन तक दुराचार प्रभारी मंत्री आर्य 12 को जिले के भ्रमण पर