फिरोज खान, अलीराजपुर अलीराजपुर जिले मे प्रधानमंत्री आवास पखवाड़ा अंतर्गत जिला पंचायत की अध्यक्ष अनिता चौहान एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एमएल त्यागी द्वारा ग्राम बोरी में प्रधान मंत्री आवासों का शुभारंभ भूमिपूजन करवाया गया। साथ ही जनपत पंचायत उदयगढ की ग्राम पंचायत बोरी में आयोजित जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर में भाग लिया । इस अवसर पर अध्यक्ष अनिता चौहान ने कहा की लोक कल्याण शिविर मे आप आगे आकर लाभ लेना चाहिये । इस शिविर मे केन्द व मप्र शासन की योजनाओं का हर गरीब तबके के लोगो को दिया जाता है। जिला पंचायत सीईओ ने कहा की शासन द्वारा अनेको योजना है जिसका लाभ हम शिविर लगाकर लाभान्वित करते है । इसी तहत आज हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है । इस शिविर में विधायक, विक्रांत भूरिया , कमरू अजनार , एसडीम जोबट , जनपत सीईओ ने गैस सिलेंडर वितरित किए। इस मौके पर जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। Post navigation इन्द्राशन धाम मे शिव महापूराण महोत्सव का भव्य आयोजन झकनावदा पंचायत सील करने के आदेश