By पियुष चन्देल, अलीराजपुर पुरुषोत्तम मास की प्रथम तिथि से शिव महापूराण महोत्सव का आयोजन इन्द्राशन धाम भगतसिंह मार्ग अलीराजपुर मे सोलंकी परिवार द्वारा पूज्य पिताजी स्व. भूरसिंह सोलंकी एवं पूज्य माताजी स्व. इन्दुमती सोलंकी की पुण्य स्मृति में किया जा रहा है। परम पूज्य गुरुदेव पंडित मनोज शास्त्री बडौदा (गुजरात) वाले व्यास पीठ पर विराजित होकर शिव महापूराण का पाठ करेंगे। उक्त मंगल महोत्सव के लिए कलश यात्रा 16 मई आज पंचमुखी हनुमानजी मंदिर से प्रातः 10 बजे प्रारम्भ होकर कथा स्थल पर पहुंचेगी। कार्यक्रम के मुख्य यजमान मदन सिंह सोलंकी व शिवदान सिंह सोलंकी ने बताया कि शिव महापूराण के इस मंगल महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न प्रसंगों अमरनाथ उद्गम, कुबेर जन्मोत्सव, भगवती प्राकट्य, शिव विवाह, गणेश जन्मोत्सव, द्वादश ज्योतिर्लिंगों की कथा का पाठ किया जायेगा। कथा पाठ 16 मई से 24 मई तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। सप्ताह भर चलने वाले महोत्सव के अंतिम दिन कथा समापन के बाद कथा स्थल से श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर तक चल समारोह निकाला जायेगा।तथा माँ अन्नपूर्णा व माँ कालिका को चुनरी अर्पण की जायेगी। तत्पश्चात श्रद्धालु महाप्रसादी का लाभ लेंगे। शिव महापूराण महोत्सव के आयोजक सोलंकी परिवार तथा असाडा राजपूत समाज ने नगर की धर्म प्रेमी जनता को कथा श्रवण का विशेष न्यौता देकर आयोजन को सफल बनाने का आव्हान किया है। सम्पूर्ण कार्यक्रम में विशेष मार्गदर्शक राजेश राठौर, केशव चव्हाण व नवीन तंवर रहेंगे। Post navigation सरकार की वादाखिलाफी से खफा बस ऑपरेटर्स 21 मई से हड़ताल पर ; 40 % किराया बढाने की मांग जिप अध्यक्ष चौहान ने प्रधान मंत्री आवासों का शुभारंभ व भूमिपूजन किया