छकतला। बखतगढ़ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक दुर्जनसिंह को सेवानिवृत्ति पर थाना स्टाफ द्वारा विदाई दी गई। इस दौरान थाना प्रभारी आशा बामनिया द्वारा सिंह का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही उनके कार्यकाल की प्रशंसा की गई। दुर्जन सिंह ने पुलिस में 41 वर्ष की सेवाएं दी और 30 जून को सेवानिवृत्ति हुए। थाना प्रभारी द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करने के साथ बधाई दी। कार्यक्रम में एसआई अजय वास्केल, एएस आई पानसिंह, सुमित, संजय,मनोज, रमेश कनेश, आदि मौजूद रहे। Post navigation जिला स्तरीय युवा कार्यकर्ता मंडल प्रशिक्षण शिविर गायत्री प्रज्ञा पीठ में संपन्न हुआ खेत में मिली ग्रामीण की लाश, पुलिस मौके पर पहुंची