छकतला। आलीराजपुर जिले के छकतला क्षेत्र में एक ग्रामीण का शव मिला है। बखतगढ़ थाना क्षेत्र के छकतला पुलिस चौकी के कोसारिया ग्राम में सोमवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेत मालिक ने शव देखकर गांव के पटेल और सरपंच को सूचना दी। मृतक की पहचान शंभू रामसिंह पडियार (48) निवासी कोसारिया के रूप में हुई है। फोरेंसिक टीम मौके पर आ रही है। थाना प्रभारी आशा बामनिया मौके पर मौजूद है। Post navigation प्रधान आरक्षक को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना की पुलिस ने गुजरात बॉर्डर से जब्त की अवैध शराब