डॉ. सरफराज खान, झकनावदा
समीपस्थ गांव उमरकोट में प्रधानमंत्री उज्वला योजना मे गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर गरीब घर मे गैस कनेक्शन देकर महिलाओं को लाभाविन्त किया है। देश के प्रधानमंत्री ने आवास योजना के माध्यम से मकान दिए। मुख्यमंत्रीजी ने भी कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता भूपेंद्रसिंह सेमलिया, विजय बहादुरसिंह उमरकोट, झकनावदा उपसंरपच संजय कोठारी, आंनदीलाल पटेल, बाथू संरपच, खाद्य अधिकारी एसएस डामोर, एजेंसी संचालक बर्फा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *